Rajendra Devray / Thu, May 8, 2025 / Post views : 254






गुरुवार को मोहिनी एकदशी पर श्याम बाबा का दिल्ली से बुलवाए विशेष प्रकार के फूलों से आकर्षक श्रंगार किया तथा मन्दिर में स्थापित भगवान पशुपतिनाथ महादेव, श्री सालासर बालाजी, श्रीराम व श्रीकृष्ण दरबार का भी आकर्षक श्रंगार किया गया।
सुबह से भक्तों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो देर रात्रि तक जारी रहा।
बड़ी संख्या में भक्तजन निशान लेकर पहुचे व महिला श्रद्धालु भजन गाकर थिरकती रही यह सिलसिला दिनभर चलता रहा।
सुबह 6 बजे पण्डित वैभव बड़ोले व प्रफुल व्यास ने वैदिकमंत्रोच्चार के साथ श्याम बाबा एवं मन्दिर में स्थापित सभी देवी देवताओं का पूजन अर्चन किया तथा सुबह 7 बजे मंगला आरती की गई।
दिल्ली से बुलवाए विशेष प्रकार के फूल:-
समिति के कोषाध्यक्ष पप्पू बंसल ने बताया कि श्याम बाबा का विशेष श्रंगार हेतु दिल्ली से कार्निवाल, डिवाइन गुलाब, सन ऑफ इंडिया आदि के रंग बिरंगी आकर्षक विदेशी फूलों से बनी मालाएं बुलवाकर श्याम बाबा का आकर्षक श्रंगार किया।
तथा श्याम बाबा का सुंदर बागा पहना कर सर पर आकर्षक मुकुट व कानो में कुंडल पहनाकर मनमोहक रूप से सजाया गया।
यह हुए आयोजन:-
मंगला आरती के बाद सुबह 10 बजे भोग आरती कर बाबा को भोग लगाया गया तथा शाम 7 बजे संगीत के साथ महाआरती की गई जिसमें हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सजाया बाबा का दरबार बांटी प्रसादी:-
सांयकालीन महाआरती के बाद मन्दिर प्रांगण में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया तथा ज्योत प्रज्वलित की गई श्रद्धालुओ ने ज्योत में सूखे खोपरे व गाय के घी से आहुतियां प्रदान करि।
श्याम एकदशी प्रसादी ग्रुप के द्वारा फलाहारी मिक्चर, फलो एवं मिठाई की प्रसादी का वितरण किया गया। रात्रि 11 बजे शयन आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन