Rajendra Devray / Sat, Jun 21, 2025 / Post views : 231




[caption id="attachment_18144" align="alignnone" width="300"]
0-3968x2976-0-0#[/caption]
[caption id="attachment_18146" align="alignnone" width="300"]
0-0x0-0-0#[/caption]
वही दिनभर से रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते मौसम सुहाना रहा व रिमझिम बौछारों के बीच भी भक्तों के आना जारी रहा।
कोई निशान लेकर तो पदयात्रा करते हुए श्री खाटूश्याम मन्दिर पहुचा।
सुबह 5 बजे से पण्डित वैभव बड़ोले व प्रफुल व्यास ने श्याम बाबा व मन्दिर में स्थापित श्री सालासर बालाजी, पशुपतिनाथ महादेव, श्रीराम व श्रीकृष्ण दरबार तथा अंजनी मैया का वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया तथा सेवादरो ने श्याम बाबा व मन्दिर में स्थापित सभी देवीदेवताओं का फूलों व मनमोहक बागा से आकर्षक श्रृंगार किया।
श्यामबाबा को सर पर मोर, मुकुट, कानो में कुंडल व छत्र से आकर्षक श्रृंगार किया गया।
सुबह 7: 30 बजे श्याम बाबा व मन्दिर में स्थापित सभी देवी देवताओं की मंगला आरती की गई। सुबह 11 बजे व रात्रि 8 बजे भोग आरती तथा शाम 7 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संगीतमय महाआरती की गई।
सांयकालीन महाआरती म बाद श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाकर ज्योत प्रज्वलित की गई तथा हजारों भक्तों ने आहुतियां प्रदान करि।
बिजली ने डाला व्यवधान:- बिना हवा अंधी के शाम को करीब 5:30 बजे अचनाक बिजली गुल हो गई जो करीब शाम 7:20 पर वापस आई। श्याम मन्दिर में शाम 5 बजे बाद भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है व सायंकालीन महाआरती शाम 7 बजे की जाती है। आरती के समय मंदिर प्रांगण में करीब 6 से 7 हजार भक्त मौजूद थे जो बिजली बंद होने से उमस भरी गर्मी में परेशान होते रहे। हालांकि मन्दिर में इन्वर्टर की व्यवस्था है जिससे अंधेरा तो नही हुआ लेकिन मन्दिर में लगे कूलर व पंखे बंद रहने से भक्तों को उमस भरी गर्मी से बेहद परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन