मनावर रविवार को गोकुलधाम गौशाला मनावर की नई भूमि ग्राम लोणी पर संत श्री ब्रजकिशोर जी नागर द्वारा गौग्रास भवन का भूमिपूजन किया गया । गोकुलधाम गौशाला की महिला एवं पुरुष समिति के सभी सदस्यों द्वारा पुष्पवर्षा करके संत श्री का स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में इंदौर से पधारे श्री मुकुल जी अग्रवाल , श्री रमेश जी कुशवाह , निरंजन जी डावर लक्ष्मण जी मुकाती मंचासिन थे । श्री मुकुल जी अग्रवाल द्वारा गौशाला के शेड निर्माण हेतु 111000 की सहयोग राशि की घोषणा की गई ।संत श्री के द्वारा गौमाता के पूजन के पश्चात भूमिपूजन किया गया। श्री नागर जी के शुभ आशीर्वाद के साथ मनावर के सुनील जी खंडेलवाल ने भी इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होकर गोकुलधाम गौशाला की सदस्यता प्राप्त की । सभी पर गौमाता का आशीर्वाद बना रहे । जय गौमाता