बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता व जिला संगठन प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार के आतिथ्य में दोपहर 2 बजे सम्पन्न हुई।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि जिला बैठक में आजीवन सहयोग निधि, अटल शताब्दी पर्व, मन की बात सहित आदि अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई व प्रदेश संगठन के प्राप्त दिशा निर्देशुनासर सभी कार्यो को समयावधि में पूर्ण करने लक्ष्य रखा गया।
अतिथियों द्वारा भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।
आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को पूरा करना:- अजय यादव
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि 11 फरवरी, मंगलवार को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आजीवन सहयोग निधि का अभियान पूरे जिले भर में व्यापक रूप से चलाया जाएगा, इस दौरान बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया जाएगा तथा प्रदेश संगठन से प्राप्त लक्ष्य को शुरुआती दिनों में हम सभी को मिलकर पूरा करना है, लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी मण्डलो के अलग-अलग प्रभारी बनाकर आजीवन सहयोग निधि के कार्यक्रम को बूथ स्तर तक हमे उतारना है।
भाजपा सिर्फ कार्यकर्ताओ के आर्थिक सहयोग से चलती है:- नंदकिशोर पाटीदार
जिला संगठन प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो छोटे से छोटे कार्यकर्ताओ के आर्थिक सहयोग से चलती है। कार्यकर्ताओ द्वारा दिया गया समपर्ण कार्यकर्ताओ में अनुशासन लाता है जो पार्टी में निस्वार्थ रुप से कार्य करता है, इसी का परिणाम है कि आज दिल्ली में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है।
इन्होंने किया सम्बोधित:-
जिला महामंत्री विक्रम चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम, जिला उपाध्यक्ष द्वय भागीरथ कुशवाह व विकास आर्य ने क्रमशः अटल शताब्दी पर्व व आजीवन सहयोग निधि व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सचिन चौहान व आभार ठीकरी मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र पटेल ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, सभी मण्डलो के अध्यक्ष, मोर्चो के जिला अध्यक्ष सहित आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।