: अंजड़ मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आनंद गौशाला के ट्रस्टी नगर में प्रतिवर्षा अनुसार ईश्वर भी गौशाला के दान के लिए निकले गोमाता के लिए दिल खोलकर किया दान
Rajendra Devray
/
Tue, Jan 14, 2025
/
Post views : 244
अंजड़ मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आनंद गौशाला के ट्रस्टी नगर में प्रति वर्ष अनुसार ईश्वरभी
गौशाला के दान के लिए निकले गोमाता के लिए दिल खोलकर किया दान
अंजड़ प्रतिवर्षाअनुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आनंद गौशाला अंजड़ के अंदर गौ माता के रक्षण संवर्धन और पालन पोषण के लिए वर्ष में एक बार गौशाला समिति के ट्रस्टी आज गौ माता का जुलूस निकालकर धन संग्रह के लिए नगर अंजड़ में निकले जिसमें गोशाला के अध्यक्ष उद्योगपति शेखरचंद पाटनी , जुगल किशोर पाटनी , समाजसेवी विट्ठल मामा पाटीदार ,जगदीश पाटीदार एग्रो ,कैलाश भाई अग्रवाल, गौतम लुंकड़, नरेंद्र सोलंकी, रमेश बाथया , अशोक डाबरिया , कैलाश जोशी अश्विन गुप्ता , अनिल भावसार, तुलसीराम यादव सहित 20 से अधिक ट्रस्टीयो के द्वारा नगर में गौ माता के लिए धन संग्रह किया गया
गौशाला में इस समय वर्तमान में 400 से अधिक गाये हैं जिनका संवर्धन करना ट्रस्ट की जवाबदारी है
ट्रस्ट के द्वारा वर्ष में एक बार नगर अंजड़ की जनता से मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गौशाला के लिए आर्थिक सहयोग लिया जाता है जिसके लिए पूरी गौशाला ट्रस्ट की टीम नगर अंजड़ के अंदर धन संग्रह करती है
5 लाख से 7 लाख रुपये के बीच यह धन संग्रह होता है जिसे गऊ माता के ऊपर खर्च किया जाता है
प्रति वर्षाअनुसार इस वर्ष भी ट्रस्ट के लोग धन संग्रह करने के लिए निकले जगह-जगह ट्रस्ट के दानदाताओं का स्वागत किया और गौ माता के लिए अपनी राशि का समर्पण किया
नगर अंजड़ के सभी समाज व्यापारी उद्योगपति छोटे बड़े सभी दुकानदारो ने अपना दान गोमाता के लिए दिया
आनंद गोशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष शेखरचंद पाटनी ने पुलिस पब्लिक न्यूज़ चैनल से चर्चा के दौरान कहा कि यह एक बड़ा धार्मिक कार्य है जिसके अंदर निष्काम भाव से हम सभी ट्रस्टी गौ माता की सेवा करते हैं धन सँग्रह करते है
और निरंतर आनंद गौशाला आगे बड़े इसके लिए हम कार्य कर रहे हैं
नगर की जनता से वर्ष में एक बार राशि लेते हैं वर्ष भर इसी राशि से और जनता के सहयोग से यह गौशाला चल रही है गौशाला पर गोबर के कंडे गोमूत्र केंचुआ खाद बनाया जाता है जिससे जो आय प्राप्त होती है उसे भी गोमाता पर खर्च किया जाता है
सनातन धर्म की इस पुनीत कार्य के अंदर सभी सनातनी प्रेमी अपना अपना योगदान देते हैं गौशाला समिति एवं सभी ट्रस्टी दान दाताओं का हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट करते हैं