: मनावर नगर के चेतन्यधाम स्थित महावीर दिंगबर जैन जीनालय मंदिर में रविवार की मध्य रात्रि को चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है जिसमें करीब 20 किलो चांदी से बनी साम्रगी पर हाथ साफ किया
Rajendra Devray
/
Mon, Feb 24, 2025
/
Post views : 268
मनावर नगर के चेतन्यधाम स्थित महावीर दिंगबर जैन जीनालय मंदिर में रविवार की मध्य रात्रि को चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।जिसमें करीब 20 किलो चांदी से बनी साम्रगी व दानपेटी को जैन मंदिर के मुख्य लकड़ी के बने विशाल गेट को तोड़कर तीन चोर मंदिर परिसर में घुसे,जहां मंदिर के अंदर से कीमती चांदी के कलश, छत्र सहित कई आभूषण चोरी करके फरार हो गए हैं।घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।जिसमें तीन अज्ञात चोर दिख रहे है।सोमवार की सुबह 9 बजे मंदिर के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि रात में हुई चोरी की वारदात में करीब 14 लाख रुपये का सामान व दानपेटी में पड़े हजारों रुपये ले भागे है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस एसडीओपी अनु बेनीवाल,टीआई ईश्वरसिंह चौहान पुलिस बल लेकर पहुचे है।साथ ही जिला मुख्यालय से फिंगर एक्सपर्ट,
डॉग स्कर्ट टीम विवेक दुबे हेप्पी डॉग को लेकर वारदात स्थल पर पहुचे है।
फरियादी राकेश जैन ने बताया कि चैतन्य धाम में दिगम्बर महावीर जिनालय मंदिर के पुजारी रत्नेश जैन बाहर गये थे।पुजारी की पत्नी आरती जैन जब आज सुबह 5 बजे मंदिर खोलने पहुची तो चोरी का पता चला।
जैन ने बताया की मंदिर का दरवाजा खुला पड़ा हैं और मंदिर के दरवाजों के ताले टुटे पड़े थे।
जैन ने बताया कि अज्ञात चोर चांदी का पाण्डुक शिला वजन 9 किलो, चांदी के चार नग शांतिधारा कलश वजन 4 किलो, चांदी के 12 नग कलश (गडु) वजन 2 किलो 400 ग्राम, चांदी का घड़ा वजन 3 किलो, चादी के 3 नग यंत्र वजन 450 ग्राम, चांदी के तीन नग मुकुट वजन 500 ग्राम, चांदी का अष्टप्रतिहारी 8 नग वजन 2 किलो, चांदी के 2 नग चवर व 4 छत्र वजन 500 ग्राम, चांदी की छोटी घण्टी वजन करीबन 200 ग्राम कुल मंदिर के चांदी का समानों का वजन करीबन 20 किलो है।
बताया कि चोर एक लोहे की दान पेटी जॊ पिछले 06 माह का गुप्त दान रखा था। जिसे चोर ले भागे है।घटना रविवार 2.32 बजे ,3.30बजे की है।तीनो चोर 30 से 35 वर्ष उम्र के होकर मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था।एसडीओपी अनु बेनीवाल ने बताया कि मनावर,गंधवानी,उमरबन,सिंघाना,बाकानेर सहीत सभी पुलिस थानों को सूचना भेजकर चोरों को पकड़ने के लिए नाकेंबदी कर टीमे रवाना की गई है। इस चोरी की वारदात को जांच में लिया गया है।जल्द ही वारदात को ट्रेस किया जाएगा।