Rajendra Devray / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 272






पश्चात नर्मदा मन्दिर प्रांगण में नर्मदा एक मंचासीन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
दोपहर 1:30 बजे खण्डवा के काली घोड़ी से पधारे संत शिरोमणि पंकज मुनिजी एवं कडमाल के संत श्री महेश पुरीजी के सानिध्य में तीन जोड़ो से पण्डित द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ नर्मदा मैया का पूजन अर्चन करवाया गया तथा उपस्थितजनों को निमाड में रेल लाने का संकल दिलवाया गया।
नर्मदा मन्दिर में एक कार्यक्रम में आयोजित किया गया जिसमें अतिथि के रूप में खण्डवा से पधारे संत श्री पंकज मुनिजी व कडमाल के संत महेश पूरी जी मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परीषद सैंधवा की अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव तथा विशेष अतिथि के रूप में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, सैंधवा के समाजसेवी संजय यादव व खरगौन से रणजीत डंडीर, संघ के प्रचारक महेंद्र पाटीदार मंचासीन रहे।
इस अवसर पर संत पंकज मुनिजी महाराज ने कहा चाहे कितना भी विरोध हो, कितनी भी विपरीत परिस्थिति हो लेकिन माँ नर्मदा को साक्षी मानकर निमाड में रेल लाने का आज जो संकल्प लिया है वो पूरा होगा। तथा निमाड में रेल आने के बाद निमाड क्षेत्र में विकास की परिकल्पना पूर्ण होगी।
नगर परीषद सैंधवा अध्यक्ष श्रीमती बसंती बाई यादव ने कहा कि आज हम सभी ने नर्मदा मैया के सामने रेल लाने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने के लिए हमे एकजुट रहना होगा ओर प्रधानमंत्री मोदीजी के विकसित भारत के संकल्प के अंतर्गत रेल लाने का संकल्प को मंजिल तक पहुचाना होगा।
इस अवसर पर रणजीत डंडीर, दामोदर अग्रवाल व महेंद्र पाटीदार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में अमृतकाल का समय चल रहा और मोदीजी ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है तथा देश विकास की राह पर सरपट दौड़ रहा है तो इस अनुकूल समय मे निमाड में निश्चित रूप से रेल आएगी और मोदीजी हम निमाड वासियों के इस सपने को पूरा करेंगे। आज हमने जो संकल्प लिया है उसे पूरे निमाड में जनजागृति लाने का प्रयास किया जाएगा।
स्वागत भाषण समिति के जिला अध्यक्ष हरिकिशन कुशवाह ने दिया व रेल लाओ अभियान पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम का संचालन सचिव राहुल सोनी एवं आभार जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र भावसार ने व्यक्त किया।
इस दौरान डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र का पूजन किया गया तथा राजेन्द्र भावसार ने श्यामाप्रसाद के बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा अतिथियो द्वारा मन्दिर प्रांगण में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर रमेश काका, गोपाल पाटीदार, विट्ठल मामा पाटीदार, शोभाराम मोगरिया, मीसाबंदी शिखरचंद जैन, भानु पटेल आदि मंचासीन रहे।
संकल्प पूजन कार्यक्रम में अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगौन व खण्डवा जिले के सैकड़ो की संख्या में आमजन व मातृशक्ति उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन