Rajendra Devray / Fri, Jun 6, 2025 / Post views : 213


जिला संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार व भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के मुक्तिधाम में अनेक भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, नगर परीषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती व पूर्व सीसीबी उपाध्यक्ष राजेंद्र भावसार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विगत 11 सालों से विकसित भारत, मजबूत राष्ट्र, आत्मनिर्भर भारत, गरीब कल्याण, सेवा, सुशासन, सैकड़ो जनहितैषी योजनाओं से आमजनो को लाभ पहुचना, आर्थिक संपन्नता आदि के क्षेत्र में सफलता की ओर निरंतर आगे बढ़ रही है वही पर्यावरण संरक्षण, योगा दिवस, स्वच्छ भारत जैसी अनेक रचनात्मक योजनाए चला कर आमजनो के बीच निरंतर कार्य कर जनजागरण का कार्य कर रही है।
इस दौरान अंजड मण्डल की पर्यावरण कमेटी के सदस्य व पार्षद द्वय मनोज शर्मा व श्याम सिसोदिया ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस से पौधा रोपण का कार्यक्रम शुरू किया गया जो आगामी भाजपा के कुशल संगठक कुशाभाऊ ठाकरे जी की जयंती 15 अगस्त तक सतत जारी रहेगा। इसी के तहत नगर के मुक्तिधाम में अनेक फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया व आगे भी किया जाएगा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा से अंजना पटेल, युवा नेता मयंक पाटीदार, धीरेंद्र चौहान, गणेश सोनी, गणेश जायसवाल, दीपक परमार, दीपक सेन, संगीता जाधव, योगेंद्र चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन