ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
अवैध खनन की रोकथाम के तहत अवैध बजरी परिवहन करने में प्रयुक्त डम्पर जब्त एक आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अवैध खनन के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं नानालाल सालवी वृताधिकारी वृत धरियावद के मार्गदर्शन में रमेश चन्द्र उ.नि थानाधिकारी पुलिस थाना केसरियावाद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एक रेत से भरे डम्पर को डिटेन कर जब्त किया गया। घटना का विवरणः दिनांक 08.04.2025 को रमेश चन्द्र उ.नि मय जाप्ता को झडोली तिराहा पर दौराने नाकाबंदी मानागांव की तरफ से एक डम्पर आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोकने का ईशारा किया तो डम्पर चालक डम्पर को भगाने लगा जिसे पुलिस जाप्ता द्वारा रूकवाया गया व डम्पर को चेक किया तो डम्पर के अन्दर अवैध बजरी (रेत) भरी होना पाया। वैध कागजात (रायल्टी ई खनन ट्रांजिट पास) इत्यादि नहीं पाया जाने से थानाधिकारी थाना केसरियावाद द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया पुलिस अधीक्षक महोदय विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अवैध बजरी (रत) से भरे डम्पर को जब्त कर अपराध धारा 303(2) बी.एन.एस एवं धारा 4/21 खान एवं खनिज (विकास का विनियम एक्ट 1957) तथा धारा 54/60 राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 का अपराध कारित करना पाया जाने से डम्पर को जब्त कर चालक शेलेश पिता हुरजी मीणा उम्र 21 साल निवासी घनेरा (चुना भाटी) थाना पारसोला जिला प्रतापगढ़ (राज.) को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 33/2025 में दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।