Rajendra Devray / Mon, Mar 3, 2025 / Post views : 219

थाना पानसेमल पर दिव्यांग अधिकार अधिनियम के संबंध में वन डे वर्कशॉप का किया गया आयोजन
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार एवं एसडीओपी राजपुर श्री आयुष अलावा के मार्गदर्शन में थाना पानसेमल में दिव्यांग एवं विक्षिप्त व्यक्तियों के अधिकारों की जानकारी हेतु एक दिवसीय कार्यशाला (वन डे वर्कशॉप) का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का आयोजन संत अगस्टीन समाज सेवा संस्था के सहयोग से किया गया, जिसमें संस्था प्रमुख सिस्टर जुलिया, प्रवक्ता शैलेष जी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अमित मेहता, सहयोगी राजेंद्र बर्डे एवं दिलीप डुडवे द्वारा थाना पानसेमल में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम एवं उससे संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
*इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन सहित थाना पानसेमल का संपूर्ण पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन