स्वरागिनी गायन ग्रुप द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर किया गीत गायन का आयोजन।
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब साठ गायक कलाकारों ने दी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति
12 घंटे तक लगातार चले कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन तक पहुंचाया
मनावर / पूरा वातावरण सिंदूरी रंग में रंग चुका था। सुमधुर तराने से संपूर्ण वातावरण देश भक्ति के रस में सराबोर हो गया था। उपस्थित संगीत के सुधी श्रोताओ के दिल में राष्ट्र वंदना की भावना हिलोरे मार रही थी। पंडाल में चहुंओर से भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे गूंज रहे थे । अवसर था सेना के शौर्य और पराक्रम को वंदन करने एवं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर स्वरागिनी गायन ग्रुप द्वारा आयोजित एक शाम ऑपरेशन सिंदूर के नाम गीत गायन कार्यक्रम का । लगातार 12 घंटे तक चलने वाले उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के ख्यातनाम गायको ने भाग लिया और अपने गीतों के माध्यम से विजय उत्सव मना कर खुशियां साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि और सेना के पराक्रम को जन जन तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कवि श्री राम शर्मा परिंदा ,माधुरी जैन ,कुसुम पाटीदार, रिंकू जाजमे, ललिता ,वर्मा , योगिता उपाध्याय ,पिंकी गुप्ता बड़वानी, स्मिता अत्रे बड़वानी, स्वरागिनी गायन ग्रुप के संरक्षक विश्वदीप मिश्रा, अध्यक्ष संदीप जाजमे, किशोर बागेश्वर, राजू देवड़ा, मुकेश बागेश्वर ने मां भारती के पूजन के साथ की। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के कैलाश मंडलोई, संतोष बागेश्वर, कालूराम कुड़िया ,पंडित राकेश पुरोहित, लोकेश चौहान, नितेंद्र मंडवाल, प्रीतेश राठौर, यशस्वी जाजमे आदि ने किया।
इस अवसर पर राम शर्मा परिंदा ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी रचना प्रस्तुत की। अतिथि परिचय देते हुए संदीप जाजमे ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस नए भारत की शक्ति का प्रतीक बताया। स्वागत भाषण देते हुए विश्वदीप मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सिंदूर केवल सौंदर्य ही नहीं वरन भारत की शक्ति ,देशभक्ति व सेना की वीरता का पर्याय बन चुका है। भारत की नारी अब शक्ति का प्रतीक बन गई है। किशोर बागेश्वर ने पाकिस्तान की भारत पर इस विजय पर सबको बधाई दी।
कार्यक्रम में बड़वानी, सेंधवा, राजपुर, धार,जुलवानिया, अंजड़, पलसूद, दवाना, ठीकरी, सुसारी, बोरलाय, कलवानी सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से आए करीब साठ गायक कलाकारों ने देशभक्ति के गीत और भजनों की 12 घंटे तक लगातार एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर इतिहास रच दिया। सभी गायक कलाकारों को स्वरागिनी गायन ग्रुप की ओर से अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वदीप मिश्रा, नितेंद्र मंडवाल संदीप जाजमे किशोर बागेश्वर और स्मिता अत्रे ने किया । आभार कैलाश मंडलोई ने माना।