*ऑपरेशन हवालात के तहत थाना अंजड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 2000/- के 02 ईनामी स्थायी वारंटियों की तलाश कर किया उन्हें गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार एवं एस.डी.ओ.पी. बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया के नेतृत्व में थाना अंजड़ की टीम ने कार्रवाई की।
थाना अंजड़ पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय अंजड़, जिला बड़वानी के प्रकरण क्रमांक 01/2020 धारा 138 एन.आई. एक्ट में लंबे समय से फरार इनामी स्थायी वारंटी मगनसिंह तथा आर.सी.टी. क्रमांक 289/2023 धारा 294, 452, 506 भादवि के आरोपी विजय मानकर की तलाश कर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के उपरांत दोनों वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी के आदेश क्रमांक/पुअ/बड़/डीसीबी/55/2024 दिनांक 03.08.2024 के तहत प्रत्येक वारंटी पर ₹2000-₹2000 की इनामी घोषणा की गई थी।
*पुलिस की इस कार्यवाही में निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया उप निरीक्षक बी.एस. चौहान सहायक उप निरीक्षक शिवराम चौहान प्रधान आरक्षक 341 रेमसिंह अलावा प्रधान आरक्षक 212 दिनेश जमरा आरक्षक 601 रानी सेंधव की सराहनीय भूमिका रही*