: थाना प्रभारी रावल अंजड़ द्वारा वर्ष 2019 से चेक बाउंस के मामले में फरार 2000 रुपए का इनामी आरोपी सलमान पिता मुबारीक शेख को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी को भेजा जेल
Rajendra Devray
/
Tue, Feb 25, 2025
/
Post views : 39
*ऑपरेशन हवालात के तहत थाना अंजड़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
*थाना अंजड़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 2000/- रुपये के इनामी स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों, स्थायी वारंटियों एवं फरारी आरोपियों की धरपकड़ हेतु ऑपरेशन हवालात चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार एवं डी.एस.पी. महिला सेल बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण रावल के नेतृत्व में थाना अंजड़ पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। आरोपी सलमान पिता मुबारिक शेख उम्र: 27 वर्ष निवासी: तलाई मार्ग, खरगोन थाना अंजड़ के अपराध क्रमांक 37/2019 धारा: 138 एन.आई. एक्ट में घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपी की पतारसी की और दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय अंजड़, जिला बड़वानी में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला बड़वानी द्वारा आदेश क्रमांक पुअ/बड़/पुअ/डीसीबी/13/24 दिनांक 09.03.2024 के तहत उक्त आरोपी पर ₹2000/- का इनाम घोषित किया गया था।
*पुलिस की इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही: निरीक्षक नारायण रावल सहायक उपनिरीक्षक दिलीप मुवेल प्रधान आरक्षक 90 अजय यादव प्रधान आरक्षक 72 सुरेश पाटीदार आरक्षक 421 हेमंत मंडलोई आरक्षक 185 संजय सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही।*