*थाना अंजड पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को किया 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*
अप.क्रमांक - 293/2025 धारा- 103(1),238 BNS
आरोपी का नाम पताः- कंजरिया ऊर्फ दिपक पिता मोतीलाल कोली उम्र 26 साल निवासी शिवपुरी मोहल्ला अंजड
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 19.05.2025 को फरियादिया रूकमणी पति दिपक कोली उम्र 30 साल निवासी शिवपुरी मोहल्ला अंजड के द्वारा रिपोर्ट किया कि, दिनांक 19.05.2025 को शाम करीबन 06.00 बजे मेरे नंनदोई गिरधारी कोली के साथ मेरे मोहल्ले के कंजरिया ऊर्फ दिपक कोली का झगडा हुआ था रात करीबन 08.30 बजे के लगभग की बात है मै व मेरा पति दिपक व बच्चे खाना खाकर घर के अंदर बैठे थे तभी मेरा पति दिपक मेरे छोटे बेटे साहिल को लेकर घर से बाहर पेशाब करने के लिये निकला इतने मे मेरे मोहल्ले का कंजरिया ऊर्फ दिपक मेरे घर के सामने निकला तो मेरे पति ने पूछा की आज तुने मेरे जीजा के साथ झगडा कर मारपीट क्यो की इसी बात को लेकर आरोपी कंजरिया ऊर्फ दिपक ने हाथ मे एक लकडी लेकर आया और मेरे पति को जान से मारने की नियत से सिर,मुंह पर लकडी से मारा जिससे पति दिपक की मृत्यु हो गई कि, रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 293/2025 धारा- 103(1),238 BNS का अपराध पंजीबध्द किया गया ।
उक्त गंभीर घटना की सूचना तत्काल थाना प्रभारी अंजड द्वारा पुलिस अधीक्षक बडवानी श्री जगदीश डावर व वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई । पुलिस अधीक्षक के द्वारा गंभीर घटना होने पर तत्काल प्रकरण के फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया व एस.डी.ओ.पी. बडवानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना अंजड में थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण रावल के नेतृत्व मे टीम द्वारा घटना के फरार आरोपी कंजरिया ऊर्फ दिपक पिता मोतीलाल कोली उम्र 26 साल निवासी शिवपुरी मोहल्ला अंजड को 24 घंटे मे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा आरोपी कंजरिया ऊर्फ दिपक से घटना मे उपयोग की गई एक लकडी जप्त की गई गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर आज दिनांक 20.05.2025 को न्यायालय अंजड पेश किया गया ।
विशेष भूमिकाः- (1) निरीक्षक नारायण रावल थाना प्रभारी अंजड़
(2) उनि महावीर चंदेल
(3) उनि बी.एस.चौहान
(4) सउनि दिलीप मवेल
(4) प्र.आर.90 अजय यादव
(5) प्र.आर.72 सुरेश पाटीदार
(6) प्र.आर.19 गणेश डावर
(7) आर.277 राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही है