*ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़वानी पुलिस को मिली एक और सफलता*
*थाना अंजड़ पुलिस ने अपहृत नाबालिक बालिका को धार के मनावर क्षेत्र से ढूंढ कर दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना अंजड़ की पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
दिनांक 11/03/2025 को फरियादी नंदगांव निवासी थाना ठीकरी ने थाना अंजड़ पर अपनी 13 वर्ष 8 माह की नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट की थी। उक्त रिपोर्ट पर थाना अंजड़ में अपराध क्रमांक 175/2025, धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण रावल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। साइबर सेल की तकनीकी सहायता एवं संकलित सूचना के आधार पर टीम को मनावर, जिला धार भेजा गया, जहां से दिनांक 25/05/2025 को नाबालिग बालिका को ढूंढ कर दस्तयाब कर थाना अंजड़ लाया गया।
बालिका को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया उपरांत उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में आगे की कार्यवाही प्रचलित है।
*पुलिस की इस कार्यवाही में थाना अंजड़ से थाना प्रभारी अंजड़ निरीक्षक नारायण रावल उप निरीक्षक बी.एस. चौहान उप निरीक्षक ममता जमरा प्रधान आरक्षक क्रमांक 90 अजय यादव महिला आरक्षक क्रमांक 345 मनीषा चौहान तथा साइबर सेल टीम से उप निरीक्षक रितेश खत्री (सायबर प्रभारी) प्रधान आरक्षक 180 योगेश पाटील आरक्षक 324 मडिया डावर आरक्षक 122 अरुण मुजाल्दे की विशेष भूमिका रही।*