*विधायक श्री बाला बच्चन के घर हुई नकबजनी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार*
*बड़वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के नेतृत्व में थाना राजपुर पुलिस ने माननीय विधायक श्री बाला बच्चन के घर हुई नकबजनी की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार, एक सोने की अंगूठी और ₹50,000 नकद बरामद किए हैं।*
*पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹10,000 ईनाम की उद्घोषणा की थी*
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 29 जनवरी 2025 को फरियादी श्रीमती प्रवीणा बच्चन निवासी कासेल, राजपुर ने थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर एक सोने का हार, दो जोड़ी सोने के टॉप्स, तीन सोने की अंगूठियां और ₹4,50,000 नकद चोरी कर लिए। इस पर थाना राजपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 55/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के के नेतृत्व व दिशा निर्देश में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार और एसडीओपी आयुष अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विक्रम सिंह बामनिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संशयित आरोपी उदय सिंह उर्फ गोल्डी को हिरासत में लिया गया। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. उदय सिंह उर्फ गोल्डी भूरिया (27 वर्ष) निवासी रुपनगर, सेंगांव फाटा, बड़वानी,
2. संजू उर्फ संजय मालवी (30 वर्ष) निवासी हककानी पुरा,
3. मंजू उर्फ मंजूबाई डांगर (45 वर्ष) निवासी मामटखेडा, रतलाम (हाल निवास पुष्पाजंली कॉलोनी, उज्जैन)
फरार आरोपी
दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
*बरामद सामान*
✔ एक सोने का हार
✔ एक सोने की अंगूठी
✔ ₹50,000 नकद
(कुल बरामद मश्रुका: ₹3,10,000)
*पुलिस टीम की विशेष भूमिका*
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक विक्रम सिंह बामनिया, उपनिरीक्षक छगन सिंह चौहान, उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रआर शैलेंद्र सिंह परिहार, जगजोत सिंह चौहान, योगेश पाटिल दीपक डोडियार, आर अरुण मुजाल्दे, मंडिया डावर, अर्जुन नरगावे और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
*पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए ₹10000 के ईनाम उद्घोषणा की थी पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार*
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की और उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
बड़वानी पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।