Rajendra Devray / Wed, Apr 9, 2025 / Post views : 212

बड़वानी (निप्र) भगवान महावीर के जन्म कल्याणक को लेकर पूरे देश विदेश में हर्ष और उल्लास का वातावरण है वर्तमान शासन नायक भगवान महावीर का जन्म कुंडलपुर बिहार के राजा सिद्धार्थ माता त्रिशला के यहां हुआ था ,जिसको की लेकर बड़वानी जैन समाज द्वारा विगत 10 दिनों से समाज जनों के निवास स्थान , व्यवसाई प्रतिष्ठानों पर और मंदिर में भजनों का दौर चल रहा है और बधाईयां गाई जा रही है ,उसी कड़ी में नगर के मुख्य मार्गो पर प्रातः 5=30 बजे से प्रभात फेरी निकाली जारही है जिसमें जैन समाज के युवा, बच्चे,महिला ,पुरुष बढ़ चढ़ कर शामिल हो रहे है और भगवान महावीर के नारों को संदेश को घर घर पहुंचा रहे है साथ ही लोगों से 5 प्रकार के पापों को भी छोड़ने निवेदन कर रहे है,समाज में अपूर्व उत्साह है,महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर समाज भगवान की शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से बैंड बाजों से पालकी में निकलेगी फिर मंदिर ने भगवान के अभिषेक,शांतिधारा,आरती के साथ ही विभिन्न वेदियों के शिखर पर ध्वजा फहराई जाएगी दोपहर को परसादी वितरण होगा शाम को माता त्रिशला और राजा सिद्धार्थ और उपस्थित लोग पालना झुलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन