: प्रताप गढ़ 36 किलो 0.90 ग्राम अवैध डोडाचुरा के साथ 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार परिवहन में प्रयुक्त कार को किया जब्तजब्तशुदा डोडाचुरा की अनुमानित कीमत 05 लाख 40 हजार रूपये
Rajendra Devray
/
Tue, Jan 28, 2025
/
Post views : 217
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
36 किलो 0.90 ग्राम अवैध डोडाचुरा के साथ 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार परिवहन में प्रयुक्त कार को किया जब्तजब्तशुदा डोडाचुरा की अनुमानित कीमत 05 लाख 40 हजार रूपये
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड अभियान के तहत परचत सिंह अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ़ दीपक बंजारा पुनि० की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.01.2025 को दौराने नाकाबंदी 36 किलो 0.90 ग्राम अवैध डोडाचुरा व परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त कर दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः- दिनांक 27.01.2025 को थाना इंचार्ज प्रतापगढ लक्ष्मणलाल उ.नि. की टीम द्वारा चनियाखेडी जाने वाले रोड चित्तौडगढ बांसवाडा रोड बायपास के पास नाकाबंदी की जा रही थी। दौराने नाकाबंदी चनियाखेडी की तरफ से एक सफेद स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी। जो पुलिस जाब्ता को देखकर कार चालक कार वापस मोडने लगा, जिस पर संदेह होने पर इंचार्ज थाना लक्ष्मणलाल उ.नि मय जाब्ता ने कार को घेरा देकर पकड़ा व चालक व साथी का नाम पता पूछा तो चालक ने अपना नाम कुनालगिरी पिता मदनगिरी गोस्वामी उम्र 24 साल निवासी कराणी पुलिस थाना झंवर जिला जोधपुर व एक अन्य साथी हनुमानाराम पिता मोहनराम विश्नोई उम्र 31 साल निवासी पुर पुलिस थाना सांचोर जिला जालौर होना बताया कार में क्या भरा होने बाबत पुछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया। जिस पर कार की तलाशी ली गई तो कार के पीछे डिक्की में दो काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए मिले जिनको खोलकर देखा तो दोनों कट्टों के अंदर 36 किलो 0.90 ग्राम अवैध डोडाचूरा होना पाया गया। जिसके बारे में पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार अवैध डोडाचूरा को जब्त किया गया। अवैध डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त की जाकर अभियुक्त कुनाल गिरी व हनुमानाराम को गिरफ्तार किया गया। चगैरा पर थाना प्रतापगढ़ पर प्रकरण संख्या 41/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है