ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब मुस्लिम भाई बहनों के हितों को ध्यान में रखकर वक्फ संशोधन विधेयक तैयार किया है :- पूर्व सांसद कटारा
भाजपा की वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान जिला कार्यशाला संपन्न ।
प्रतापगढ़ / भाजपा के वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत प्रतापगढ़ जिले की जिला स्तरीय कार्यशाला पार्टी के जिला कार्यालय अरनोद रोड भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत के अध्यक्षता जिला संयोजक अमित जैन के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यशाला में मुख्य वक्ता पूर्व सांसद कनकमल कटारा उपस्थित रहे। भाजपा के जिला प्रवक्ता गोपाल धाभाई ने बताया कि कार्यशाला की शुरुआत भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई ।
भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत एवं पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद कनकमल कटारा का पार्टी का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया । कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब मुस्लिम भाई-बहनों के हितों को ध्यान में रखकर वक्फ संशोधन विधेयक को तैयार किया है। इस विधेयक की जानकारी के अभाव में कुछ लोग मुस्लिम समाज के लोगों को गुमराह कर रहे है लेकिन जब वक्फ की संपत्ति का उपयोग गरीब मुसलमानों की शिक्षा चिकित्सा और उनके उत्थान के लिए किया जाएगा तब मुस्लिम समाज यह समझ जाएगा कि यह हमारे हित में है। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम कर रही है और यह वक़्फ़ सुधार कानून इसी भावना को ध्यान में रखकर बनाया गया है कार्यशाला को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक पार्षद अमित जैन ने इस अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की । अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष इराद खान ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि 65 वर्षों से कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को गुमराह किया है और सिर्फ वोट बैंक समझ कर उसका इस्तेमाल किया है । उन्होंने वक़्फ़ संशोधन कानून बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस वक्फ संशोधन कानून से वक़्फ़ की संपत्तियों पर अवैध रूप से जिन लोगों ने कब्जा कर रखा है उन्हें कब्जा छोड़ना पड़ेगा और इससे गरीब मुस्लिम परिवारों को फायदा पहुंचेगा जिससे मुस्लिम समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मुस्लिम समाज शिक्षित होगा । कार्यशाला को पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत, एडवोकेट शांतिलाल आंजना, जिला महामंत्री ईश्वरलाल मीणा , हाजी जाहिद शेख , पूर्व मनोनीत पार्षद अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री आरिफ खान ने भी संबोधित करते हुए वक़्फ़ संशोधन कानून से मुस्लिम समाज को होने वाले लाभ से अवगत कराते हुए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गजेंद्र चंडालिया ने किया और आभार भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने व्यक्त किया। कार्यशाला में कार्यक्रम के सहसंयोजक ईश्वरलाल चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनैना हापावत युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जसपाल गुर्जर पूर्व प्रधान सुमन मीणा, नगजी मीणा, जिला मंत्री कुसुम बेरवा , जिला कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक निशिल छोरिया, जिला मंत्री प्रेमलाल मीणा ,धर्मवीर मीणा, मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन, चुन्नीलाल मीणा ,कन्हैयालाल मीणा, दिनेश धाकड़, बालूराम डांगी , राजेंद्र कुमार शर्मा, रामलाल मीणा लाखेश्वर, विक्रम कुमावत लोकेश धाकड़ धनराज मीणा नवल निनामा कचरू लाल मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृतलाल मीणा, धूल जी मेघवाल ,प्रदीप वशिष्ठ, प्रशस्ति कुंवर , पूर्व पार्षद कांता जटिया , संपत देवी , नरेंद्र गिरी गोस्वामी, गोपाल कृष्ण निनामा, भवानी सिंह शक्तावत , मनीष कोठारी, योगेश शर्मा ,अजीत दुग्गड , गबूरचंद मेघवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री जितेश सोनी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष निलेश सेठिया ,महामंत्री तन्मय सोमानी ,अमित नागर , किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रभु लाल गुर्जर , द्वारका प्रसाद देवड़ा, राजेश सालवी , पंचायत समिति सदस्य अंबालाल मीणा ,अंबालाल कुमावत मानपुरा, डीडी सिंह राणावत, मनोज हिंदू , गिरजा शंकर शर्मा , दीपेश आमेटा , विमल लबाना, श्याम लबाना, जितेंद्र सांखला, राम जी पाटीदार, विजय माली रवि शर्मा ,कमलेश गायरी प्रदीप पाटीदार अवीश बोरदीया, निलेश दक, नाहर सिंह सिसोदिया, अमन छोरिया , अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष असलम खान, आलम खान, दादू अजमेरी, शमशेर खान ,हाजी आबिद खान, इजहार खान , सलीम खान , सिकंदर शाह , नादिर खान , अशरफ खान, सद्दाम मेवाती सहित मंडल प्रभारी, सह प्रभारी सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।