ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
धमोत्तर बस स्टैंड पर सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक गंभीर घायल
प्रतापगढ़ जिले के धमोत्तर गांव गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे धमोत्तर बस स्टैंड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक पर सवार होकर जा रहे दो व्यक्तियों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान प्रभुनाथ (38) पुत्र मांगुनाथ जोगी निवासी कच्ची बस्ती बगवास के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ कचरा बीनकर जीवन यापन करता था। प्रभुनाथ शादीशुदा था और उसके तीन बेटे व दो बेटियाँ हैं। हादसे में घायल हुआ युवक जिगर (18) पुत्र प्रकाश जोगी निवासी घंटाली प्रभुनाथ का जमाई है। दोनों बाइक पर सवार होकर निंबाहेड़ा की ओर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, जिगर की सगाई एक माह पहले प्रभु की लड़की से हुई थी घटना के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्रभुनाथ को मृत घोषित कर दिया। घायल जिगर का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया जहां कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया।धमोत्तर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि वाहन और उसके चालक की पहचान हो सके।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम करवाया और परिजनों को सोपा गया