ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
03 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम व स्र्कोपियों जब्त जब्तशुदा अफीम की कीमत करीब 15 लाख रूपये
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड अभियान के तहत परबत सिंह अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ़ दीपक बजारा पुनि० की टीम द्वारा एक सफेद स्कॉपियों रजि. नम्बर जीजे 18 बीजी 2203 के अंदर से 03 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम व परिवहन में प्रयुक्त स्कॉपियों को जब्त की जाकर थाना प्रतापगढ़ पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत 15 लाख रूपये है। टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः दिनांक 28.01.2025 को दौराने गश्त कमलचंद उ.नि को सुचना मिली कि गोपालपुरा खोरा के अंदर महादेव मंदिर के पास एक सफेद स्र्कोपियों रात से लावारिस पड़ी है। सूचना विश्वसनीय होने पर थानाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम गोपालपुरा खोरा पहुंची। जहा पर लावारिस खडी स्कॉपियों रजि, नम्बर जीजे 18 बीजी 2203 की तलाशी ली तो स्कॉपियों के अंदर आगे की दो सीट हो पीछे की सीटे नहीं होकर चालक के पास वाली सीट के पीछे दों प्लास्टिक की थैलियों में अवैध अफीम भरा हुआ मिला। जिनका वजन किया तो दोनों थैलियों में कुल 03 किलो 120 ग्राम अवैध अफीम भरा होना पाया गया। जिसे जब्त किया जाकर अवैध अफीम परिवहन में प्रयुक्त सफेद स्कॉपियों रजि. नम्बर जीजे 18 बीजी 2203 को जब्त किया गया। थाना प्रतापगढ पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।