रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी ने मनाया रोटरी का 122 वा स्थापना दिवस
आषाग्राम में बांटे वस्त्र
बड़वानी (निप्र) रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी ने रोटरी का 122 वा स्थापना दिवस स्थानीय आशाग्राम में मनाया सर्व प्रथम रोटरी के संस्थापक सर पॉल हैरिस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अलि असगर रिज़वी ओर मानद सचिव रोटेरियन अबू तलिब रौनक ने पुष्पांजलि अर्पित की और रोटरी के कार्यों पर प्रकाश डाला साथ ही कुष्ठ रोगी आश्रम आशाग्राम में कुष्ठ रोगियों को शांति लाल जी जैन की स्मृति में वस्त्र बांटे इस अवसर पर सहायक डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन निलेश जैन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अर्पित लाड़,रोटेरियन अभिषेक, उपाध्याय,रोटेरियन बुरहानी रिज़वी,रोटेरियन सौरभ (सोनू )जय जय,रोटेरियन अभिषेक उपाध्याय ,अंकुर जैन,शालिनी पाटोदी उपस्थित थे उपरोक्त जानकारी रोटेरियन मनीष जैन ने प्रदान करते हुए बताया कि इस अवसर पर आशाग्राम ट्रस्ट के सचिन दुबे और मनीष एवं अन्य स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा