: सेंधवा थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन एवं साइबर एक्सपर्ट उनि रितेश खत्री के नेतृत्व में थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा साइबर सेल बड़वानी की मदद से 21 गुम मोबाइल आवेदकों को लौटाए सभी ने पुलिस का माना आभार
Rajendra Devray
/
Sun, Feb 9, 2025
/
Post views : 236
थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन एवं साइबर एक्सपर्ट उनि रितेश खत्री के नेतृत्व में थाना सेंधवा शहर पुलिस द्वारा साइबर सेल बड़वानी की मदद से 21 गुम मोबाइल, कुल मूल्य ₹6,50,000/- की बरामदगी कर आवेदकों को किए सुपुर्द।
मोबाइल पाकर आवेदकों के चेहरों पर खुशी, साइबर सेल बड़वानी एवं थाना सेंधवा शहर पुलिस का जताया आभार।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके थाना क्षेत्र में गुम मोबाइल, फ्रॉड कॉल, डिजिटल अपराध या साइबर संबंधी किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को साइबर सेल बड़वानी के सहयोग से मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में, थाना सेंधवा शहर में विभिन्न आवेदकों द्वारा गुम मोबाइलों की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार तथा एसडीओपी श्री अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने त्वरित कार्रवाई के लिए टीम गठित की। टीम को साइबर एक्सपर्ट उनि रितेश खत्री एवं साइबर सेल बड़वानी के संपर्क में रहकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
शहर थाना प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि थाना टीम द्वारा प्राप्त गुम मोबाइल आवेदनों को साइबर सेल बड़वानी भेजा गया। साइबर सेल द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर आवश्यक जानकारी थाना टीम को प्रदान की गई, जिसके आधार पर टीम ने 21 मोबाइल (कुल कीमत ₹6,50,000/-) खोजकर आवेदकों को थाना बुलाकर सुपुर्द किए।
मोबाइल वापस पाकर आवेदकों ने खुशी जाहिर की और साइबर सेल बड़वानी तथा थाना सेंधवा शहर पुलिस का आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व, दिनांक 16.11.2024 को भी 10 गुम मोबाइलों की बरामदगी कर आवेदकों को लौटाया गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि साइबर अपराध या ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल शिकायत करें मोबाइल गुम होने पर थाना सेंधवा शहर में आवेदन, मोबाइल बिल एवं आधार कार्ड के साथ सूचना दें, जिससे जल्द कार्रवाई हो सके।
*इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक: बलजीत सिंह बिसेन एएसआई: संजय पाटीदार आरक्षक: 591 नीरज डांगरे, 309 अमर सिंह कन्नौजे साइबर सेल टीम: उनि रितेश खत्री, प्रआर.180 योगेश पाटिल, आर. माडिया डावर, आर.02 अर्जुन नरगावे, आर. अरुण मुजाल्दा की विशेष भूमिका रही*