अंजड़ तलवाड़ा डैब निवासी समाजसेवी हीरालाल गोले की पुत्री श्रेया गोले के द्वारा नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एमबीबीएस में सिलेक्शन हुआ है । इस सिलेक्शन पर गोले परिवार, भारतीय जनता पार्टी मंडल अंजड़, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं नगर के सभी समाज बंधुओ ने बिटिया की उपलब्धि पर बधाई दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
इस अवसर पर लायन माणक वडनेरे द्वारा एवं प्रेस परिषद अंजड़ द्वारा बिटिया श्रेया को बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस सफलता का पूरा श्रेय श्रेया ने अपने माता-पिता और गुरु जनों को दिया है। उन्होंने कहा कि माता-पिता की इतनी मेहनत मार्गदर्शन से ही आज मैं इतनी आगे बढ़ पाई हूं इसकी पूरी सफलता का श्रेय में अपने माता-पिता और गुरुजनों को ही देती हूं।