संत श्री गाडगे महाराज की जयंती उत्साहपूर्वक समाजजनों ने मनाई
बड़वानी :- देश में स्वच्छता को लेकर जन जागरण करने वाले सामाजिक सदभावना व एकता के प्रतीक एवं समाज सुधारक राष्ट्रीय संत गाडगे महाराज की 149 वी जयंती संत श्री गाडगे रजक धोबी सामाजिक समिति द्वारा गाडगे जयंती के पावन अवसर पर इस्कॉन बड़वानी के भक्तों के द्वारा हरि नाम कीर्तन भजन, महिला मंडल द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुति एवं समाजजनों के द्वारा बाबा की महाआरती की गयी। संत श्री गाडगे रजक धोबी सामाजिक समिति के द्वारा विशाल भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। तत्पश्चात अन्य सामाजिक विषयों पर चर्चा के उपरांत रजक परिवार के सदस्य श्री गणेशजी राठौर निवासी श्री राम नगर नवलपुरा बड़वानी के द्वारा उनके पिताजी स्व. किशनलालजी राठौर निवासी रैदास मार्ग पाला बाज़ार बड़वानी की स्मृति में संत श्री गाडगे रजक धोबी सामाजिक समिति बड़वानी को धर्म शाला निर्माण हेतु 51000 रुपए इक्यावन हजार मात्र की अनुदान राशि अध्यक्ष श्री यशवंतजी सुल्ताने को समिति के सदस्यों एवं समस्त समाजजनों के समक्ष प्रदान की गयी। संत श्री गाडगे रजक धोबी सामाजिक समिति बड़वानी एवं समस्त समाजजनो के द्वारा उनका आभार व्यक्त करते हुए उनकी व उनके परिवारजनो की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं संत गाडगे बाबा का सदा आर्शीवाद बना रहे। ऐसी शुभकामनाएं व्यक्त की गई।
इस कार्यक्रम में सर्वश्री महेश तौरनिया, जितेंद्र तौरनिया, विकास तौरनिया, निकेश मालवी, सचिन मांगरोलिया, मुकेश मालवी, विक्की सुल्ताने, कमलेश डिंगरोड़े, सुदर्शन तौरनिया, मनोहर तौरनिया, अनिल कन्नौजे, गणेश राठौर, यश सुल्ताने सहित अन्य समाजजन एवं मातृ शक्ति का सक्रिय योगदान रहा।