Rajendra Devray / Fri, Jun 6, 2025 / Post views : 217

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि शुक्रवार को स्थानीय भाजापा कार्यालय पर दोपहर 2 बजे से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष अजय यादव की अध्यक्षता व संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम, जिला प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी व पानसेमल विधायक श्याम बरडे के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यशाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम-11 साल- संकल्प से सिद्धि तक एवं अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमो को लेकर आयोजित की गई।
अतिथियो द्वारा भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी एवं दूरदर्शी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत उल्लेखनीय रूप से विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चूका है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की और तीव्र गति से अग्रसर है। मोदी सरकार के 11 वर्ष अनेको ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सभी देशवासी माननीय प्रधानमंत्री जी का कोटि-कोटि अभिनंदन कर रहे हैं।
आगे उन्होंने कहा कि सभी भारतवासी ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के साथ सशक्त और समृद्धशाली भारत पर गौरवान्वित है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है उससे हर हिन्दुस्तानी का सर गर्व से ऊंचा हो गया है। जिस स्पष्टता व सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया, वह अद्भुत है। ऑपरेशन सिन्दूर ने दुनिया भर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है।
वही जिला अध्यक्ष अजय यादव ने आगामी संगठनात्मक कार्य जिसमे विश्व पर्यवारण दिवस, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 साल पूरे होने आदि के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, नंदकिशोर पाटीदार, ओमप्रकाश खंडेलवाल, विकास आर्य, भागीरथ कुशवाह ने भी सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमो पर प्रकाश डाला।
यह रहे मंचासीन:-
पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल ,पूर्व सांसद सुभाष पटेल, पूर्व विधायक दिवान सिंह पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले, अंतर सिंह पटेल, जिला महामंत्री विक्रम चौहान व अनूप मिश्रा ,भगवती प्रसाद शिंदे,विकास आर्य ,सुखदेव यादव, नवीन गुप्ता, सचिन पुरोहित आदि मंचासीन रहे।
इस अवसर जिला पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, सभी मोर्चा अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, कार्यक्रमो की जिला टोली व आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन