: नालछा जनपद पंचायत के अंतर्गत कार्यरत लेखपाल श्री चैनसिह काहिर की सेवानिवृति पर कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर शाल श्रीफल भेंट कर दी बिदाई
Rajendra Devray
/
Sun, Mar 2, 2025
/
Post views : 235
नालछा जनपद पंचायत के अंतर्गत कार्यरत लेखपाल श्री चैनसिह काहिर की 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त होने पर कार्यालय के कर्मचारीयों द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर सहसम्मान स्वागत कर विदाई दी गई इस अवसर पर धर्मपुरी विधायक श्री कालू सिंह जी ठाकुर मुख्य अतिथि एवं मुख्य कार्यपालनअधिकारी संदीप डाबर विधायक प्रतिनिधि करण काहिर अशोक जाट अशोक मिरदवाल डॉ महेश यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश कामदार मंडल अध्यक्ष रघु निनामा आदि उपस्थित रहे विधायक श्री ठाकुर ने अपने संबोधन में कहां की कर्मचारी अपने कार्यकाल में अच्छे कार्य करता है उसकी हमेशा याद बनी रहती है और अपने कर्तव्य का पालन करता है उसकी हर क्षेत्र में प्रशंसा की जाती है श्री काहिर जीने अपने कार्यकाल में अच्छा कार्य किया उसका आज जो विदाई समारोह दिया जा रहा है वह एक उदाहरण है सभी साथियों ने श्री काहिरजी जो अभिनंदन किया वह एक उदाहरण है उनको सह सम्मानजनक कार्यालय से घर तक विदाई दी गई यह जानकारी मीडिया प्रभारी विधायक प्रतिनिधि कांतिलाल शर्मा द्वारा दी गई