Rajendra Devray / Mon, May 19, 2025 / Post views : 217

नगर के वरिष्ठ और युवाओं के साथ मातृशक्ति भी हुई शामिल, नगर में जगह जगह हुआ यात्रा का स्वागत
नालछा :- विगत दिनों पहलगांव में हुए आतंकी हमले में जान गवाने वाले निर्दोष नागरिकों के बलिदान का बदला लेने के लिए भारतीय सेना के द्वारा आतंकवादियों के विरुद्ध "ऑपरेशन सिंदूर" के माध्यम से की गई एयर स्ट्राइक में सैकड़ों आतंकवादियों को मारकर उनके अड्डों को मिट्टी में मिलाकर भारतीय सेना के वीर सैनिकों ने जिस अदम्य साहस और शौर्य पराक्रम का उदाहरण प्रस्तुत किया उसपर प्रत्येक देशवासी को गर्व हुआ था उन्हीं वीर सैनिकों के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के तहत नालछा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर में राम भक्त हनुमानजी की आरती के पश्चात यात्रा प्रारंभ की गई जो धार मांडू मुख्य मार्ग,बस स्टैंड और पंडित चंद्रशेखर आजाद मार्ग से होती हुई लालबाई-फूलबाई माता मंदिर पहुंची जहा भारत माता की आरती करने के पश्चात यात्रा का समापन किया गया इस दौरान यात्रा में नगर के पूर्व सैनिक,बोहरा समाजजन,नगर के वरिष्ठजन,नगर की प्रमुख सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सदस्य,देशभक्त उत्साही युवा और बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी हाथो में तिरंगा और भारत माता की जय के जयकारों लगाते हुए यात्रा में शामिल हुई।
यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतो और देशभक्ति से प्रेरित जयकारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया। तिरंगा यात्रा का नगर में विभिन्न परिवारजनों और ग्रामवासियों द्वारा अपने घरों और प्रतिष्ठानों से दिल खोलकर पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शित करते हुए भाजपा नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा ने कहा कि हमारी भारतीय सेना के अदम्य साहस और उनकी वीरता को हम प्रणाम करते हे । यात्रा संयोजक निखिल ग्वाल ने बताया की उक्त यात्रा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के सम्मान स्वरूप निकाली गई। इस दौरान यात्रा में सेवानिवृत सैनिक जगदीश मारू,वरिष्ठ मोहनलाल शर्मा,संतोष राठौड़,पवन कुशवाह,रविंद्र परिहार,भोजपाल दरबार,कृष्णा यादव,अतेंद्र जायसवाल,नालछा जनपद उपाध्यक्ष दिलीप डावर,बगड़ी मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी,ओमप्रकाश कामदार, जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि अशोक जाट, जनपद पंचायत विधायक प्रतिनिधि संतोष पटेल,ईश्वर राठौड़,सचिन त्रिवेदी,सत्यनारायण सेन,महेश जायसवाल, सरपंच मोहन डावर,राकेश कुशवाह,रूपसिंह मंडलोई,दिलीप राजपूत,लोकेश यादव,सुधांशु तिवारी,सुरेश दायमा,सन्नी चौहान,सोनू मंडवाल,प्रेमसिंह डावर,तायर हुसैन,बुरहान हुसैन,यश यादव,महेश ओसारी,धीरज मिरदवाल,हेमदास बैरागी,सोनू यादव,
सहित बड़ी संख्या में देशभक्त मोजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन