"राष्ट्र प्रथम" की भावना और "विकसित भारत" के संकल्प की ऐतिहासिक विजय है दिल्ली विधानसभा चुनाव – सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल
बड़वानी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत पर खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (अनुसूचित जनजाति मोर्चा) गजेन्द्रसिंह पटेल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिठाइयाँ बाँटकर व आतिशबाजी कर हर्षोल्लास के साथ विजय उत्सव मनाया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा के पक्ष में आने के बाद शहर के श्रीराम चौक पर शाम 5 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय "राष्ट्र प्रथम" की भावना और "विकसित भारत" के संकल्प की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जनता का यह अपार समर्थन इस बात का प्रतीक है कि भारत विश्वगुरु बनने के अपने संकल्प की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
"सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास" के मूलमंत्र पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रसेवा के प्रति सतत समर्पित है। यह जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि भारत के उज्ज्वल भविष्य और संकल्पबद्ध जनमानस की विजय है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल, महामन्त्री विक्रम चौहान, अजजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री भगवती प्रसाद शिंदे, नगर अध्यक्ष शुभम पांडे, नप उपाध्यक्ष सुभाष भावसार, भागीरथ कुशवाह, निक्कू चौहान, राजेन्द्र सोनी, आदिल तिगाले, नरेंद्र बर्फा, अमित शर्मा, विकास यादव, जितेंद्र निकुम, संजय गुप्ता के अलावा भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कार्यकर्ता, नगर पालिका बड़वानी के पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व को राष्ट्रहित में अभूतपूर्व बताया।