: बड़वानी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिससे उपस्थित जनता को साइबर सुरक्षा के महत्व को समझने में मदद मिली
Rajendra Devray
/
Sun, Feb 9, 2025
/
Post views : 236
*पुलिस थाना यातायात और थाना कोतवाली द्वारा सेफ क्लिक सायबर जागरूकता अभियान के तहत बड़वानी बस स्टैंड में नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन*
पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा संचालित सायबर जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन करें तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं आम जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महिला सेल प्रभारी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में दिनांक 09.02.2025 को नर्सिंग कॉलेज बड़वानी के छात्रों एवं टी.आई. यातायात श्री विनोद सिंह बघेल, एस.आई. ललिता चौहान, ए.एस.आई. कुमरावत अरविंद, सुखराम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
इस अभियान के तहत नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिसमें निम्नलिखित बिंदु शामिल थे:
ओटीपी, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को सावधानीपूर्वक हैंडल करें।
सिर्फ विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करें।
ईमेल आईडी, सोशल मीडिया प्रोफाइल एवं अन्य यूजरनेम/पासवर्ड मजबूत रखें और समय-समय पर बदलें।
ऑनलाइन कैशबैक, जॉब, लोन, बीमा जैसी लुभावनी पेशकशों से सतर्क रहें।
अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
अपने पिन/पासवर्ड को किसी के साथ साझा न करें और इसे कहीं लिखकर न रखें।
किसी भी साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1920 पर कॉल करें।
*कार्यक्रम के अंत में, नर्सिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिससे उपस्थित जनता को साइबर सुरक्षा के महत्व को समझने में मदद मिली।*