Rajendra Devray / Sun, May 11, 2025 / Post views : 32
11 मई 2025 को भारतीय जैन संघटना की अंजड़ इकाई ने फाउंडेशन प्रोग्राम की श्रृंखला के पांचवें प्रोग्राम "मातृत्व" का सफलतापूर्वक आयोजन किया। नव 



वर्ष की शुरुआत में संगठन द्वारा शुरू की गई इस कार्यक्रम श्रृंखला के लिए बीजेएस के संस्थापक श्री शांतिलाल जी मुथा देशभर में फैले बीजेएस के सभी चैप्टर को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी ।
बी जे एस यानी भारतीय जैन संगठन भारत में जैन समुदाय का एक ऐसा संगठन है जो पिछले 40 वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों जैसे आपदा राहत जल निकायों के पुनर्जीवन और मूल्य शिक्षा में अपनी अनवरत सेवाएं प्रदान कर रहा है ।
संगठन ने अपने कार्यों को जमीनी स्तर पर और विस्तृत बनाने के लिए इसी साल से देश भर में फाउंडेशन कार्यक्रम की संख्या शुरू कर दी है जो हर महीने एक विशेष दिन पर आयोजित किए जाते हैं। 2025 की शुरुआत से ही बी जे एस के शीर्ष नेतृत्व यानी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदकुमार कुमार जी सांखला राष्ट्रीय महासचिव दीपक चोपड़ा फाउंडेशन कार्यक्रम के राष्ट्रीय हेड राजेश खिमसरा राज्य अध्यक्ष श्रीमती साशा जी जैन राज्य महासचिव श्री संदीप जटाले रीजन अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने इन कार्यक्रमो को को देश भर के कोने-कोने तक ले जाने के लिए अपनी तैयारीया की हैं।
भारतीय संस्कृति में मां की तुलना भगवान से की गई है भारत में जन्मभूमि गंगा नदी, तुलसी, वृक्ष, गाय को माता का दर्जा दिया गया है। रामायण में लिखा है ,जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी अर्थात माता और मातृभूमि का स्थान स्वर्ग से भी ऊंचा होता है। अंजड़ जैन संघटना द्वारा मातृत्व दिवस पर सकल जैन समाज की माताओ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए मातृत्व शक्ति जो 60 वर्ष से अधिक है, जिन्होंने अपने बच्चों के भविष्य को सवारने के लिए देवी की तरह कार्य किया। साथ ही समाज, धर्म शिक्षा सेवा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कार्य किया है ।इस अवसर पर जैन एकता मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती बरखा बड़जात्या एवं श्रीमती किरण दोषी ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि समाज में नारी का स्थान सर्वोच्च है। एक मां, बहन,पत्नी, मित्र पुत्री एवं राष्ट्र सेवा में एक सैनिक के रूप में सीमा पर राष्ट्र की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री शेखर चंद जी पाटनी ने भारतीय जनसंघटना के कार्यों की सराहना करते हुए सभी से पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया। विशेष अतिथि के रूप में सकल श्री संघ के अध्यक्ष श्री अशोक जी लुंकड़ ने सभी को बधाई देते हुए इस कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में जागरूकता पैदा होती है। अतः इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होना चाहिए। सौरभ लुंकड़ के द्वारा मंगलाचरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।भारतीय जैन संघटना की नगर इकाई के उपाध्यक्ष विजय लुंकड़ एवं सह सचिव गौतम जी लुंकड़ कोषाध्यक्ष आकाश आकाश लुंकड़, प्रेमचंद जैन, नवीन जैन, भूपेंद्र लुंकड़, सौरभ पाटनी, सिरू बुआ शोभा जैन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया । पीयूष जैन ने सम्मान पत्र का वाचन किया।कार्यक्रम को संचालन अंतिम जैन ने किया एवं आभार व्यक्त करते हुए रीजन अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने बी जे एस के कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन