Rajendra Devray / Wed, Apr 16, 2025 / Post views : 219
बगड़ी/यहां के मुख्य बाजार में सोमवार को दो अज्ञात महिलाओं ने दीगोडा ज्वेलर्स की दुकान में व्यापारी को बड़े सातीराना तरीके से चकमा देते हुए दो सोने की रकम लेकर फरार हो गई। दोनों रकम की कुल कीमत ₹50 हजार रुपए बताई जा रही है। व्यापारी के अनुसार जब दोनों महिलाएं गहने देख रही थी। इस दौरान कुछ देर के लिए उन्हें कुछ समझ नहीं आया जब महिलाएं दुकान से चली गई तो पता चला कि गहने चोरी हुए हैं। यह चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी केमरे में कैद हो गई है।बताया जाता है कि यह महिलाएं बगड़ी के अलावा नालछा, घटाबिल्लौद की ज्वेलर्स की दुकानों पर भी गई थी। लेकिन वहा वारदात नहीं कर पाई।
यहां मुख्य बाजार में स्थित दिगोड़ा ज्वेलर्स के संचालक हिमांशु सोनी ने बताया कि सोमवार साप्ताहिक हाट का दिन था। दोपहर करीब 12:30 बजे दो महिलाएं गहने खरीदने के लिए आई अलग-अलग प्रकार के गहने उन्होंने काफी देर तक देखें उसके बाद दो रकम पसंद करके अलग रखने का कहकर चली गई जब यह महिलाएं दुकान पर गहने देख रही थी तो मुझे कुछ समय तक कुछ समझ नहीं आया जब वह महिलाएं दुकान से चली गई उसके बाद मुझे अचानक कुछ समझ में आया तो देखा तो उसमें से एक जोड़ कान की चैन एवं कान का टॉप्स रकम कम थी। जिसकी कीमत करीब ₹50हजार रु है।
बगड़ी एवं अन्य जगह पर भी पहुंची थी महिलाएं
हिमांशु सोनी ने बताया कि वारदात के बाद उन्होंने महिलाओं को तलाशने की कोशिश की लेकिन वे नहीं मिली। बताया जाता है की दोनों महिलावो को एक काले कलर की पल्सर बाइक पर कोई व्यक्ति बिठाकर लाया था। अन्य दुकानों पर पूछने पर पता चला कि सोमवार सुबह 11:30 बजे नालछा बस स्टैंड स्थित चंदू एवं योगेश सोनी की दुकान पर भी गई थी लेकिन वहां कोई वारदात नहीं कर पाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन