Rajendra Devray / Wed, May 14, 2025 / Post views : 218





प्रतापगढ़ में मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मिनी सचिवालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है। इसके बाद पूरे प्रशासनिक महकमें हड़कंप मच गया। घटना बुधवार दोपहर 1 बजे की है। जब मिनी सचिवालय परिसर में अफरा तफरी मच गई। सुरक्षा को देखते हुए पूरे परिसर को तत्काल खाली करवाया गया। सभी कर्मचारी यऔर अधिकारी ताटर निकाल लिए गए
इसके बाद परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है। बम की सूचना के बाद पुलिस वाहनों की तलाशी ले रही है।एडीएम विजयेश पंड्या मौके पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मौके पर एम्बुलेंस, दमकल और आपदा प्रबंधन की टीम तैनात कर दी गई है। बता दें कि बीते कुछ हफ्तों में देश के कई हिस्सों में संदिग्ध गतिविधियों, नकली कॉल्स और धमकियों का सिलसिला देखा गया है, जिससे यह आशंका गहराई है कि आतंकी संगठन एक बार फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन