Rajendra Devray / Tue, Apr 15, 2025 / Post views : 240

बगड़ी/भाजपा बगड़ी मंडल द्वारा शासन की योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गांव चलो घर चलो अभियान की शुरुआत विकासखंड के ग्राम बिलोदा खुर्द से की इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें शासकीय योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए योजना से जुड़ने के तरीके बताएं इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त समस्याओं को लेकर भी जनप्रतिनिधियों को बताया।
बगड़ी मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार गांव चलो घर चलो अभियान चला रही है इस अभियान का उद्देश्य यह है कि शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल पा रहा है कि नहीं इसके अलावा जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है। उसका लाभ किस प्रकार ग्रामीण ले सकते हैं इन्हीं उद्देश्यों को लेकर अभियान की शुरुआत बिलोदा से की गई है लोकेंद्र श्री चौधरी ने ग्रामीणों को बताया कि वर्तमान में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सर्वे हो रहा है जिसमें कच्चे मकान और जिनके पास मकान नहीं है उनके नाम जुड़ रहे हैं साथ ही उमरबंद विकासखंड में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्यादान कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक जोड़े शामिल कर लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ घनश्याम पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश कामदार,जनपद उपाध्यक्ष दिलीप डाबर आदि ने भी अपने विचार रखते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिलोदा खुर्द के सरपंच मांगीलाल,पप्पू कटारे,जितेंद्र पटेल,धर्मेंद्र पाटीदार, धर्मेंद्र पटेल, सरपंच राजेंद्र,सुरेश सोनानिया, मनोहर चौधरी,हेमदास बैरागी, दिनेश राठौर, ओसारी, वासुदेव पटेल, महेश ठेकेदार, विष्णु, आनंदीलाल आदि उपस्थित रहे।अंत में आभार हेंमदास बैरागी ने माना।उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष बगड़ी लोकेंद्र चौधरी के द्वारा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन