*थाना पानसेमल पुलिस की सराहनीय कार्यवाही*
*सीसीटीवी कैमरों की मदद से पानसेमल पुलिस ने गुम हुई एक किलो चांदी (कीमत ₹1,00,000) को दो घंटे में तलाश कर फरियादी को लौटाया*
थाना पानसेमल पर फरियादी नाना पिता रता डावर, जाति बारेला, उम्र 30 वर्ष, निवासी रायखेड़, अपनी पत्नी अंजली के साथ उपस्थित होकर सूचना दी कि उनकी एक किलो चांदी के दो बाट्ये (कड़े), कीमत ₹1,00,000, कस्बा पानसेमल में कहीं गुम हो गए हैं। फरियादी की सूचना पर तत्काल शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजपुर श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन में पानसेमल पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मात्र दो घंटे के भीतर चांदी के कड़े बरामद कर फरियादी को लौटा दिए गए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
*इस सफल अभियान में निरीक्षक मंशाराम वगेन, उपनिरीक्षक रवि ठाकुर, प्रधान आरक्षक 538 रुपसिंह मण्डलोई, आरक्षक 626 महेन्द्र प्रजापत एवं आरक्षक 442 संतोप अजनारे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।*