*नकब्जानी के मामले में फरार आरोपी थाना कोतवाली बड़वानी पुलिस की गिरफ्त में*
*थाना बडवानी पुलिस ने नकबजनी कर फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*आरोपी के कब्जे से जप्त की एक सोने की चैन व एक जोडी सोने के टाप्स*
1 अपराध क्रमांक 928/2022 धारा 457,380 भादवि
नाम आरोपी – 1 किशोर पिता अन्तरसिंग नायक उम्र 50 वर्ष निवासी भवानी नगर इंदौर
2 नवीन पिता सियाराम जाति भील उम्र 40 साल निवासी महेश यादव नगर इंदौर
जप्त मश्रुका व किमत- 10 ग्राम सोने की चैन व एक जोडी सोने के टाप्स किमती करीब
01 लाख रुपये
*घटना का संक्षिप्त विवरण/ खुलासाः*-
पुलिस थाना बडवानी पर दिनांक 10.12.2022 को फरियादी श्याम पिता कैलाशचंद महाजन निवासी रानीपुरा बडवानी ने सूचना दिया की वह उसके पिताजी का दसवें का कार्यक्रम होने से घर पर ताला लगाकर खरगोन चला गया था उसे आसपास वालों ने फोन लगाकर खबर करी कि घर का ताला टुटा हुआ है आप आकर देख ले ,सुचना मिलने पर उसने घर आकर देखा तो घर का सामान अस्त व्यस्त था घर में रखे 45 हजार के लगभग नगदी रुपये व सोने चांदी के आभुषण नही थे । कोई अज्ञात बदमाश घर के दरवाजे का ताला तोड़कर रात में घर के अंदर घुस नगदी/सामान चुरा कर ले गया है । सूचना पर अपराध क्रमांक 928/2024 धारा 457,380 भादवि का पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिया गया । अनुसंधान के दौरान मुखबिर सुचना पर दिनांक 16.12.2023 को शातिर नकबजन उदिया उर्फ उदयसिंह पिता रुपसिंह भील उम्र 26 साल निवासी हगरिया फलिया बडवानी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान व नगदी 45,000/- रुपये जप्त किये गये थे जिसने पुछताछ पर दो अन्य आरोपी किशोर व नवीन के भी घटना में शामिल होना व चोरी का अन्य सामान उनके पास होना बताया था । उक्त दोनो आरोपी अभी तक फरार थे ।
पुलिस कप्तान बड़वानी श्री जगदीश डावर ने फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने हेतु उचित दिशा निर्देश दिये गये, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अति. पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार, एसडीओपी दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन मे निरी. दिनेशसिंह कुशवाह ने फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया । टीम के द्वारा सतत प्रयास करते हुए तकनिकी व वैज्ञानिक तरिके से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये गये इसी बीच पुलिस टीम को सूचना मिली की उक्त दोनों फरार आरोपी किसी अपराध में उज्जैन जैल में बंद है जिनके वारंट जारी करवाकर पुलिस रिमाण्ड लिया गया । दोनो आरोपियों ने पुछताछ पर अपराध करना स्वीकार किया जिनसे एक 10 ग्राम सोने की चैन व एक जोडी सोने के टाप्स किमती करीब 01 लाख रुपये के जप्त किये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि शहर में वारदातो को रोकने के लिये बडवानी पुलिस के व्दारा सतत प्रयास किये जा रहे है, जिसमें पुलिस को उल्लेखनिय सफलता प्राप्त हो रही है ।
विशेष भूमिका- निरीक्षक दिनेश सिंह कुशवाह, उनि राजीवसिंह ओसाल, प्रआर. 229 जगजोधसिंह, प्रआर 70 शैलेन्द्रसिंह परिहार , प्र्आर. 29 दीपक डोड़ियार, प्रआर 116 अजमेरसिंह, आर. 678 दिनेश बैरवा, सायबर एक्सपर्ट उनि रितेश खत्री, प्रआर. योगेश पाटील, आर. अरूण, आर. अर्जुन की भूमिका सराहनीय रही है ।