ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ व गोपाल लाल हिन्डोनिया वृत्ताधिकारी वृत्त छोटीसादडी के मार्ग दर्शन में प्रवीण टांक पु.नि. थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.01. 2025 को एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त गोपाल गायरी पिता प्रभुलाल उम्र 26 साल निवासी जलोदा जागीर थाना जलोदा जागीर को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरणः- दिनांक 26.11.2024 को थानाधिकारी जलोदा जागीर मय जाप्ते द्वारा थाने के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। दौराने नाकाबंदी एक मारूती ओमीनी वैन न. आरजे 27 यूबी 8890 आती हुई दिखाई दी। गाडी के चालक द्वारा पुलिस जाप्ता को देख वाहन को घबराकर पीछे ले जाने लगा। जिससे हडबडाहट में वैन बन्द हो गयी। जिस पर पुलिस जाप्ते को संदिग्ध लगने पर टीम द्वारा चालक तथा उसके साथीगणो व वाहन की तलाशी ली गई। दौराने तलाशी वैन में प्लास्टिक के काले रंग के कुल 2 कट्टो में 47.100 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा मिला। जिसके बारे में पुछने पर कोई सतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। जिस पर अवैध डोडाचुरा को जब्त किया जाकर प्रहलाद पिता शम्भुलाल जाति नाथ एवं उसके साथी कमलेश पिता शम्भुलाल जाति जणवा एवं पुरणमल पिता रोशनलाल धोबी सभी निवासीयान ईटाली थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के बारे में थानाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ को अवगत कराया गया। जिला पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थाना जलोदा जागीर पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया गया। जिसमें दौराने अनुसंधान प्रकरण में वांछित अभियुक्त गोपाल गायरी पिता प्रभुलाल उम्र 26 साल निवासी जलोदा जागीर थाना जलोदा जागीर की आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश कर गिरफ्तार किया गया।