ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
सुने मकान में चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत परबतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतपगढ व गजेन्द्र सिंह पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी दीपक कुमार पु.नि. के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सुने मकान में चोरी करने वाले दो अभियुक्तों लखन पिता वक्ता मीणा और गोविन्द पिता मांगीलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरणः दिनांक 07 11.2024 को प्रार्थी अब्बास पिता अली हुसैन बारूदवाला बोहरा निवासी गौतमनगर थाना प्रतापगढ ने एक लिखित रिपोर्ट पेश कि थी जिस पर पुलिस ने तत्परता से कारवाई करते हुवे दोनो आरोपियों को किया गिरफ्तार आगे अनुसंधान जारी है