Rajendra Devray / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 259
कोटा 25 मार्च 2025 । अधीक्षक (निवारक) उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्यालय] कोटा (राज.) की ओर से अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के लिए के चलाए जा रहे अभियान के तहत 24 मार्च 2025 को सीबीएन को एक ओर सफलता प्राप्त हुई है। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.) राजस्थान के उप नारकोटिक्स आयुक्त] कोटा (राज.) श्री नरेश बुन्देल के मार्गदर्शन में यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। उप नारकोटिक्स आयुक्त] कोटा (राज.)श्री नरेश बुन्देल ने बताया की एक गुप्त सूचना मिली की 24 मार्च 2025 को एक व्यक्ति आवैध अफीम लेकर राजस्थान लोक परिवहन सेवा बस से चित्तौडगढ़ होते हुए गंगानगर जा रहा है। सीबीएन प्रतापगढ़ सेल के अधिकारियों ने संदिग्ध मार्ग पर कडी निगरानी रखी गई और मधुरा तालाब चौराहा ]प्रतापगढ़ से छोटी सादड़ी रोड़ पर राजस्थान लोक परिवहन सेवा बस से 1-010 किलाग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। कानूनी औपचारिता पूरा करने के पश्चात बरामद अफीम को जब्त कर लिया गया और एनडीपीएस अधिनियम] 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक व्यक्ति को गिरफतार किया गया है। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) का उददेश्य राज्य में नशीले पदार्थो की अवैध तस्करी और व्यापार पर रोक लगाना है। इस अभियान के तहत ऐसी कार्यवाई जारी रहेगी । यदि किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो तो वह सीबीएन के निंयंत्रण कक्ष पर 0744-2438928 या व्हाटसएप नंबर 8764748232 पर सर्पक कर सकता है या ई मेल [email protected]पर जानकारी साझा कर सकता है।जानकारी देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन