Rajendra Devray / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 210

12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बेसिक कंप्यूटर और एमएस ऑफिस के अंतर्गत विद्यार्थियों ने कंप्यूटर से संबंधित तमाम जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम के ट्रेनर प्रशिक्षक श्री शिवपाल सोलंकी वह संदीप पाटीदार थे। समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.उमेश कुमार काकेश्वर ने प्रशिक्षित छात्रों को शुभकामनाएं और बधाई दी और उन्होंने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को कंप्यूटर की उपयोगिता और उनके महत्व के बारे में बताया । जिला जिला समन्वयक बड़वानी श्री अरविंद चौहान द्वारा प्रशिक्षित छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर के सर्टिफिकेट देकर के सम्मानित किया । उन्होंने अपने उद्बोधन में जीवन में कंप्यूटर की उपयोगिता वह अपनी स्किल को डेवलपमेंट करने के साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी के बारे में सभी को जानने समझने व उपयोग करने की बात पर बोल दिया। कार्यक्रम में छात्राओं से फिट बेग भी लिया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.एस मोरी , सुनील चौहान सहित महाविद्यालय के समस्त प्रशिक्षित छात्राएं सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवपाल सोलंकी ने किया वह आभार डॉ.सुरेश काग ने माना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन