Rajendra Devray / Sat, May 31, 2025 / Post views : 217
कुक्षी सरदार वल्लभभाई पटेल शासकीय महाविद्यालय कुक्षी में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वी जयंती मनाई गई। माँ सरस्वती व पुण्य श्लोका देवी अहिल्या का पूजन क़र महाविद्यालय के जन भागीदारी अध्यक्ष श्री ओ. पी.पाटीदार ने देवी अहिल्याबाई के जीवन एवं दर्शन पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डा.आर. एल. गर्ग ने भी देवी अहिल्याबाई के द्वारा न्याय प्रियता धार्मिकता पर विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर महाविद्यालय मे वाद विवाद, निबंध, भाषण , चित्रकला प्रतियोगिता मे विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। देवी अहिल्याबाई की बायोग्राफी का प्रदर्शन किया गया। संचालन डॉ विरेंद्र सोलंकी ने किया, आभार डा सुशीला सोलंकी ने माना इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन