Rajendra Devray / Thu, Mar 27, 2025 / Post views : 206

नालछा/धार जिले के नालछा विकासखंड के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कागदीपुरा में शनिवार को शैक्षिक भ्रमण के दौरान डाइट मंदसौर के प्रशिक्षु 80 शिक्षक और डाइट फैकेल्टी का दल पहुंचा। दल के सदस्य ने यहां रुक कर बड़ी ही बारीकी से विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों से रूबरू हुए। यहां की शैक्षणिक व्यवस्था देखकर दल के सदस्य काफी प्रभावित हुए।
शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय कागदीपुरा में टी एल एम यानी की शैक्षणिक गतिविधि आधारित शिक्षा का उपयोग करते हुए किस प्रकार भयमुक्त एवं आनंददायक शिक्षण गतिविधि करवाई जाती है। साथी यहां शैक्षणिक कार्य में हर बार नवाचार भी होता है।
*दल के सदस्य ने गुणवत्ता शिक्षा देने का संकल्प लिया*
मंदसौर से आए प्रशिक्षु शिक्षकों के दल शैक्षणिक व्यवस्था के साथ गुणवत्ता आधारित शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बड़े ही बारीकी से देखा और भविष्य में शिक्षक बनने पर अपनी शिक्षण विधियों में इस प्रकार की शिक्षण विधियों को सम्मिलित करके गुणवत्ता शिक्षा को बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यालय के राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक सुभाष यादव, मुकेश खदेरा, सेवाराम पटेल,रमेशचन्द्र परमार, हेमंत सामरवाल, अशोक पटेल और शाला के बच्चों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। उनके साथ मंदसौर डाइट के व्याख्याता आर डी जोशी और उनके साथी शिक्षक गणों ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को धन्यवाद प्रेषित करते विद्यालय के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन