Rajendra Devray / Wed, Feb 26, 2025 / Post views : 248

अंजड़ में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव डोला समिति के द्वारा भगवान वीरेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा प्राचीन शिवालय मंदिर से महा आरती के बाद प्रारंभ हुई।
शोभायात्रा में भगवान वीरेश्वर महादेव की झांकी के साथ-साथ ढोल, बाजे, बैंड और हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए भक्तों ने यात्रा में भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भक्तों ने भगवान वीरेश्वर महादेव का स्वागत किया।
शोभायात्रा के दौरान उज्जैन जिले के संतोष बैंड नरसिंहग के सुप्रसिद्ध बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी, जबकि जय हिंद झांझर ग्रुप ने आकर्षक भक्ति मय प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा, वीरेंद्र टॉकीज के समीप बाबा महाकाल ग्रुप के द्वारा भक्तों के लिए नमकीन छाछ की व्यवस्था की गई।
सरस्वती पहाड़ी समिति के द्वारा आकर्षक भगवान शिव की झांकी भी निकली, जबकि भगवान विश्वेश्वर महादेव का डोला भी निकला, जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुषों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
शिव डोला समिति के सारे सदस्य इस डोले की व्यवस्था संभाल रहे थे, जबकि पुलिस प्रशासन, नगर परिषद अंजड़ की भी व्यवस्था शानदार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन