Rajendra Devray / Fri, Mar 28, 2025 / Post views : 220


गई जो गांधी चौक, सराफा बाजार, धानमंडी से होते हुए भावसार धर्मशाला पहुँची जहाँ शोभायात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा में महिलाओ ने मेहरून रंग की साड़ी तो पुरुषों ने सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर गले मे भगवा दुपट्टा डाले सम्मिलित हुए।
शोभायात्रा में बैंड पर भजनों की धुन पर महिला व पुरुष नृत्य करते चल रहे थे वही युवाओं के कंधे पर पुष्पों से सुसज्जित लकड़ी के डोले में माता हिंगलाज की मूर्ति स्थापित थी। शोभायात्रा में जय हिंगलाज के जयकारों से नगर गूंज उठा व शोभायात्रा का नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा के भावसार धर्मशाला पहुचने के बाद माता हिंगलाज देवी की समाज अध्यक्ष राजेन्द्र भावसार द्वारा सपत्नीक पूजन अर्चन कर सामूहिक रूप से महाआरती की गई पश्चात मंचासीन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने अखंड भारत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंगलाज माता का शक्तिपीठ बलूचिस्तान में स्थापित है जो प्राचीनतम इतिहास है जो अखंड भारत की परिकल्पना करता है अतः हम सभी को भारत को पुनः अखंड भारत बनाना है व उन्होंने पंच परिवर्तन व सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए समाजजनों को इसका परिपालन करने का संकल्प दिलवाया वही विशेष अतिथि रहे नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने समाज की प्रसंशा करते हुए ऐसे आयोजन करने की सलाह दी व अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज अध्यक्ष राजेंद्र भावसार ने समाज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ डॉक्टर एलएन वडनेरे, महेंद्र भावसार व योगेश भावसार ने भी अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा 10 वी एवं 12 वी में प्रथम श्रेणी में पास करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान की गई व समाज द्वारा समाजसेवी सुनील भावसार, प्रतिमा वडनेरे तथा नर्मदा परिक्रमा वासियों की सेवा करने वाली महिला मण्डल को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्व.चंद्रशेखर मल्लीवाल की स्मृति में उनके पुत्र रत्नेश मल्लीवाल द्वारा दस कुर्सी समाज को भेंट करि।
कार्यक्रम का संचालन श्रुति वडनेरे एवं माणक वडनेरे द्वारा किया गया व आभार सचिव ओम भावसार ने व्यक्त किया।
इस अवसर नगर के सर्व समाजजन, नगर के गणमान्यजन व बड़ी संख्या में भावसार समाजजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन