ग्राम आली से चारधाम तीर्थ यात्रियों का दल रवाना, गांव में निकला भव्य चल समारोह
नालछा /ग्राम आली से श्रद्धालुओं का एक दल चारधाम तीर्थ यात्रा के लिए मंगलमय वातावरण में रवाना हुआ। यात्रा के शुभारंभ से पूर्व गांव में भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। तीर्थ यात्रियों ने ग्राम आली और नगर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
गांव के ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से हार्दिक स्वागत किया और उन्हें सफल व सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गांव में यात्रा को लेकर भक्तिमय माहौल व्याप्त रहा।
इस तीर्थ यात्रा में गुलाब बाई जाट, लीला बाई, मुन्नी बाई, संतोष बाई, बाबूलाल, संतोष पटेल सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा उज्जैन से प्रारंभ होकर बागेश्वर धाम, केदारनाथ, बद्रीनाथ, वैष्णोदेवी, प्रयागराज, काशी (बनारस), अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, खाटू श्याम, रामदेवरा, खरनाल, सांवरिया सेठ होते हुए ओंकारेश्वर में समापन होगी।श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।