महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही
आवेदक _ संजय जाधव पिता डोंगर सिंह, उपसरपंच निवासी _ ग्राम पंचायत_ मांडवा, तहसील_नेपानगर, जिला बुरहानपुर
आरोपी_मोहम्मद खान, डिप्टी रेंजर, वन ग्राम मांडवा, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर,
रिश्वत राशि - 5000/-
आवेदक ग्राम मांडावा तहसील नेपानगर जिला बुरहानपुर का रहने वाला होकर ग्राम पंचायत माण्डवा का उप सरपंच हैं। आवेदक की पंचायत में
पुलिया निर्माण कार्य बाथू मोहल्ला के पास जो ग्राम हसनपुर से ग्राम मांडवा के मध्य जिसमें बीच में नाला है उस नाले पर पुलिया निर्माण एवं उसके दोनों ओर उसे जोडने के लिये कुल 70 मीटर रोड का निर्माण होना था जिसकी स्वीकृति पंचायत को वलमंडलाधिकारी बुरहानपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बुरहानुपर से प्राप्त हुई थी। उक्त पुलिया का निर्माण कार्य होकर 60 मीटर रोड़ का निर्माण कार्य कराया जा चुका है। पुलिया के दोनों ओर पुलिया को जोड़ने के लिये आरसीसी रोड़ के टुकड़े का लगभग 10 मीटर का निर्माण शेष रह गया है। उक्त पुलिया व 70 मीटर रोड़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आती है। शेष 10 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण करने व 60 मीटर के पूर्व के निर्माण करने के लिये मो. खान डिप्टी रेंजर द्वारा आवेदक से 15,000/- रू. रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 16.06.2025 को ट्रेपदल का गठन किया गया और आरोपी को वन चौकी मांडवा पर आवेदक से 5000/- रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल-निरीक्षक श्री राहुल गजभिये, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक पवन पटोरिया, आरक्षक आदित्य सिंह भदोरिया, आरक्षक मनीष माथुर, आरक्षक शिव प्रकाश पाराशर एवं चालक शेरसिंह ठाकुर