Rajendra Devray / Tue, Mar 18, 2025 / Post views : 213

अलीराजपुर सगरवंशीय माली समाज ने रंग गुलालका कार्यक्रम किया। समाजजन ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। इसकेअलावा समाजजन गमी वाले घरों में भी पहुंचे, जहां परिजन को रंग लगाकर शोक दूर किया। इस दौरान समाज को विभिन्न प्रकार की वस्तुएं समर्पित की गई। मुख्य अतिथि कुक्षी समाज अध्यक्ष हीरालाल माली,नानपुर समाज अध्यक्ष गजानंद माली, आलीराजपुर समाज अध्यक्ष अनिल माली, समाज मुखिया रतनलाल माली थे। अतिथियों ने माली धर्मशाला में वेद माता गायत्री सावित्रीबाई फुले, महात्मा ज्योतिबा फुले और शिव कौर बाई के चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की शहर के समाजजन एवं विभिन्न स्थानों से रिश्तेदार एवं परिचित लोगों ने भी सहभागिता की। माली समाज की सभी महिला और पुरुषों ने माली समाजधर्मशाला से रंग गुलाल की शुरुआत की। लगभग 10 घरों में रंग-गुलालका कार्यक्रम हुआ। इस दौरान गमी वाले के घर में पहुंचे और दिवंगत की याद में गमी वाले घरों से विभिन्न प्रकार के वस्तुएं समाज को समर्पित की गई। जिसमें ब्लू टूथ स्पीकर,पानी की केन और नकद राशि तीनों समाज अध्यक्षों दी गई। कार्यक्रमका समापन श्रीनाथ मैरिज गार्डन में हुआ। जहां पर समाज के मुख्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के पश्चात सहभोज की व्यवस्था रखी गई थी। जिसमें सभी ने सहभोज का आनंद लिया। इस अवसर में नानपुर और कुक्षी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। पश्चात महिलाओं ने फाग उत्सव भी मनाया। जिसमें जमकर रंग गुलाल खेला गया। संचालन रामनारायण माली और राहुल माली ने किया। आभार माली समाज अध्यक्ष अनिल माली ने माना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन