Rajendra Devray / Mon, Jun 16, 2025 / Post views : 228

अवसर पर संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा एवं मण्डल स्तर कार्यशाला का आयोजन सोमवार स्थानीय यादव धर्मशाला में किया गया।
मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि मण्डल अध्यक्ष राजा चौहान की अध्यक्षता एवं पूर्व सांसद सुभाष पटेल के मुख्य आतिथ्य में उक्त कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे सुभाष पटेल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम पर खड़ा किया गया। ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों ओर एयरबेस को ध्वस्त कर दिखा दिया कि मोदी का यह नया भारत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार ने नक्सलवाद व आतंकवाद पर शिकंजा तो कसा ही, भारत विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। गरीब कल्याण के चलते 81 करोड़ लोगो को मुफ्त 5 किलो अनाज, प्रधानमंत्री आवास योजना में पक्के मकान, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जन धन खाते तथा बीमा, उज्ज्वला गैस जैसी अनेकानेक योजनाए चलाकर आमजनो को सीधा लाभ पहुचाया है।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजा चौहान ने कहा कि संकल्प से सिद्धि अभियान के चलते 21 से 6 जुलाई तक विश्व पर्यावरण दिवस पर बूथ स्तर पर पौधा रोपण, 21 जून को विश्व योग दिवस पर नप के सहयोग से योग का कार्यक्रम, 23 जून डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए आपातकाल पर काला दिवस मनाना आदि कार्यक्रम किये जायेंगे।
वही इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक बलिराम यादव ने कहा कि मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट देकर आतंकवाद नक्सलवाद पर लगाम कसी है व उन्होंने जैविक खेती अपनाने की सलाह दी।
नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती ने योग शिविर एवं महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगमन हेतु कार्यक्रम की विस्तृत से जानकारी दी।
इस अवसर पर आनंदीलाल मोदी, सुरेश जैन, गणेश पटेल, अंजना पटेल, ओम यादव, भरत यादव, बंटी बंसल, भगत सिंह सोलंकी, सुरेंद्र गहलोत, अश्विन चौहान, गौरव जोशी, पदम् परमार, भारत सिंह मंडलोई, हेमन्त आर्य, गोमा महाराज, पार्षद द्वय जितेंद्र परमार, अशोक उपाध्याय, वीरेंद्र डावर, परवीन पाटीदार, रंजन तोमर के अलावा नगर के गणमान्यजन व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन