सुभाष प्रतिमा स्थल पर गंदगी और अतिक्रमण की समस्या
नगर अंजड़ में बस स्टैंड पर स्थित सुभाष प्रतिमा स्थल की हालत बदहाल है। प्रतिमा स्थल पर गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है, जबकि इसके चारों तरफ अतिक्रमण की समस्या है।
प्रतिमा स्थल के आसपास हेमालो की ठेला गाड़ियों और फलों की दुकानों का अंबार लगा हुआ है, जिससे प्रतिमा स्थल की सुंदरता खराब हो रही है। इसके अलावा, प्रतिमा स्थल के पीछे आसपास के दुकानदारों के द्वारा कचरे का अंबार लगा हुआ है।
नगर परिषद की उदासीनता के कारण प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है। आम जनता ने इसके खिलाफ गंभीर आपत्ति उठाई है और नगर परिषद से इसकी साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
अब देखना होगा कि खबर लगने के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।