Rajendra Devray / Tue, Mar 4, 2025 / Post views : 230

विषय पर विनय दीक्षित देंगे व्याख्यान।*
अंजड:- स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति की बैठक समिति अध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्र श्रीवास की अध्यक्षता में सोमवार रात्रि में सम्पन्न हुई जिसमे आगामी होने वाली व्याख्यानमाला को लेकर विचार विमर्श किया गया।
व्याख्यानमाला समिति के सचिव विजय जमादारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वामी अमूर्तानंदपुरी सेवा न्यास द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति के तत्वावधान में सप्तम व्याख्यानमाला का आयोजन दिनांक 16 मार्च, रविवार को स्थानीय ठीकरी रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में रात्रि 8 बजे से किया जाएगा।
*यह होंगे मुख्य वक्ता:-*
16 मार्च, रविवार को होने वाली व्याख्यानमाला में मुख्यवक्ता के रूप में मध्यक्षेत्र व पश्चिम क्षेत्र, भोपाल "प्रज्ञा प्रवाह" के संयोजक विनय जी दीक्षित "पंच परिवर्तन से राष्ट्र परिवर्तन" विषय पर अपने सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे।
*समाज मे जनजागृति लाने हेतु किया जाता है आयोजन:-*
स्वामी विवेकानंद व्याख्यानमाला समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास ने बताया कि व्याख्यानमाला का आयोजन विगत छः वर्षों से लगातार किया जा रहा है तथा 16 मार्च को सातवी व्याख्यानामाला का आयोजन होने जा रहा है। व्याख्यानमाला के माध्यम से देश, प्रदेश के ख्यातनाम वक्ताओ को आमंत्रित कर आज की युवा पीढ़ी एवं समाज को विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी देना तथा आज की युवा पीढ़ी देश की भौगोलिक स्थिति, समाजिक, धार्मिक, आर्थिक, राजनैतिक, देश, विदेश तथा देश की वर्तमान स्थिति के अलावा हमारा प्राचीनतम गौरशाली इतिहास, भारतीय संस्कृति, प्राचीन परम्पराए, सनातन धर्म, समाजिक व्यवस्थाओ आदि के बारे में जाने व समझे तथा समाज मे जनजागृति लाने के उद्देश्य से व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाता है।
*तौयारी हेतु सौंपा दायित्व:-*
व्याख्यानमाला को सफल बनाने हेतु समिति सदस्यों को विभिन्न प्रकार के दायित्व सौंपे गए जिसमे मंच सज्जा, मैदान में बैठक व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, पार्किंग व्यवस्था, आमंत्रण पत्रों का वितरण, सभी समाजजनों एवं प्रबुद्धजनों से सम्पर्क करना आदि कार्य सदस्यों को दिए गए वही समिति की मातृशक्ति को घर-घर जाकर युवतियों व महिलाओं से सम्पर्क कर उन्हें व्याख्यानमाला में आने का निमंत्रण देने का कार्य सौंपा गया।
बैठक में समिति सदस्य व माता बहने उपस्थित रही।
फोटो:- बैठक में उपस्थित समिति सदस्य एवं मुख्य वक्ता विनय दीक्षित की फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन